अल्मोड़ा: द्योलीडांडा शताब्दी समारोह को लेकर बैठक, भव्य होगा कार्यक्रम का आयोजन

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में आज सोमवार को नगर निगम सभागार में द्योलीडांडा शताब्दी समारोह को लेकर बैठक आयोजित हुई।

बैठक का आयोजन

इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि 24 सितंबर 1925 में अल्मोड़ा के द्योलीडांडा मैदान में मुंशी हरिप्रसाद टम्टा के नेतृत्व में हुए सम्मेलन स्मृति में यह कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस संबंध में 31 अगस्त को फिर से बैठक आयोजित होगी।

रहें मौजूद

इस मौके पर संयोजक संजय कुमार टम्टा, दयाशंकर टम्टा, सावन टम्टा, लल्लू लाल, एमसी आर्या, एड. महेश प्रसाद टम्टा, नंदकिशोर टम्टा, सुंदरलाल आर्य आदि लोग मौजूद रहे।