अल्मोड़ा: दन्या में बाईपास बनाने की मांग पर सांसद अजय टम्टा को दिया ज्ञापन

अल्मोड़ा जिले से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा-पिथौरागढ़ हाईवे पर प्रमुख कस्बे दन्या में आए दिन लगने वाले जाम से यात्रियों के अलावा स्थानीय व्यापारी परेशान हैं। हालात ये हैं कि यहां आए दिन एंबुलेंस भी जाम में फंस रही है। ऐसे में स्थानीय व्यापारियों और जनप्रतिनिधियों ने सांसद अजय टम्टा को ज्ञापन भेजकर बाईपास निर्माण की मांग की है।

सड़क पर होती है भारी वाहनों की आवाजाही

जनप्रतिनिधियों ने ज्ञापन भेजकर कहा कि धौलादेवी विकासखंड के मुख्य कस्बे दन्या में आए दिन जाम की समस्या बनी रहती है। अल्मोड़ा और पिथौरागढ़ के मध्य में स्थित इस कस्बे में सभी वाहन नियमित रूप से रुकते हैं और इस सड़क पर भारी वाहनों की आवाजाही होती है।

सड़क संकरी होनी से दुर्घटना का बना रहता है खतरा

क्षेत्र के विद्यार्थी यहां बड़ी संख्या में कई विद्यालयों में पहुंचते हैं। यहां आए दिन जाम लगने से वाहन चालकों, यात्रियों के साथ ही विद्यार्थियों को परेशानी झेलनी पड़ती है। सड़क संकरी होनी से दुर्घटना का खतरा भी बना रहता है। ऐसे में यहां बाईपास निर्माण की जरूरत है।

शामिल रहे

ज्ञापन भेजने वालों में पूर्व बीडीसी सदस्य गिरीश चंद्र जोशी, पूर्व प्रधान सतीश पंत, ज्ञान प्रकाश पंत सहित कई लोग शामिल रहे।