अल्मोड़ा: संदिग्ध परिस्थितियों में अधेड़ की मौत, नेपाल का मूल निवासी था मृतक

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा नगर में संदिग्ध परिस्थितियों में नेपाली मूल के एक अधेड़ की मौत होने की खबर सामने आई है।

रविवार को हुआ पोस्टमार्टम

मिली जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान वीरेंद्र (40) मूल निवासी नेपाल के रूप में हुई। वर्तमान में वह परिवार संग धार की तूनी में रहता था। शनिवार की देर रात नगर के लक्ष्मेश्वर स्थित खुटकुनी भैरव मंदिर के पास सड़क में व्यक्ति अचेत अवस्था में मिला। जिसके बाद उसे एबुलेंस से जिला अस्पताल ले जाया गया। जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। मौत का कारण स्पष्ट नहीं हुआ। रविवार को शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत के कारणों का पता चलेगा।