अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में लंबित समस्याओं के निराकरण को लेकर एजुकेशन मिनिस्ट्रीयल कार्मिकों ने गुरूवार को बांह में काला फीता बांधकर कार्य किया।
मांगों को लेकर विरोध प्रदर्शन
जिस पर मंडलीय अध्यक्ष कुमाऊं मंडल पुष्कर सिंह भैसोड़ा ने सरकार पर कार्मिकों का उपेक्षा का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि लंबे समय से कार्मिक लंबित समस्याओं के निराकरण की मांग कर रहे है, लेकिन सरकार उनकी मांगों को अनदेखा कर रहे है। जिससे कार्मिकों में भारी रोष व्याप्त है। उन्होंने कहा कि समस्याओं के निराकरण को लेकर 23 नवंबर को ज्ञापन दिया जाएगा। 25 नवंबर को धरना प्रदर्शन और 27 को कार्यालयों में तालाबंदी की जाएगी। इसके बाद भी मांग पूरी नहीं होने पर दो दिसंबर से अनिश्चित कालीन हड़ताल को बाध्य होना पड़ेगा।
रहें मौजूद
प्रदर्शन करने वालों में मुकेश चंद्र जोशी, मोहित पांडे, पुष्पा कांडपाल, सुमित कनवाल, पंकज जोशी, अवनीश पड़ियार, देवेंद्र नेगी, दुर्गा नेगी, दिनेश, भुवन जोशी, शालनी, ज्योति, बसंत कनवाल, आनंद सिंह, पान सिंह मेर, संजीव बिष्ट, त्रिलोक सिंह समेत कई कार्मिक मौजूद रहे।