दिनांक 01.05.2022 को जैनोली निवासी एक व्यक्ति द्वारा अपनी नाबालिग भतीजी की घर से कही चले जाने की गुमशुदगी कोतवाली रानीखेत में दर्ज कराई थी, जिसमें थाना कोतवाली रानीखेत में गुमशुदगी का अभियोग पंजीकृत किया गया था ।
पुलिस टीम गठित की गई
मामले का संज्ञान लेते हुए प्रदीप कुमार राय एसएसपी अल्मोड़ा द्वारा प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रानीखेत को गुमशुदा की शीघ्र तलाश हेतु पुलिस टीम गठित करने को निर्देशित किया गया । निर्देश पर गठित रानीखेत पुलिस टीम के अथक प्रयास व सर्विलांस की मदद से उक्त गुमशुदा बालिका को दिनांक 26.05. 2022 को शाहगंज प्रयागराज इलाहाबाद उ0प्र0 से सकुशल बरामद कर उनके परिजनों को सुपुर्द किया गया है। परिजनों द्वारा अल्मोड़ा पुलिस का आभार व्यक्त किया।
पुलिस टीम
1. वरि0उ0नि0 सुनील सिंह बिष्ट -कोतवाली रानीखेत
2. कानि0 डूंगर सिंह नेगी -कोतवाली रानीखेत
3. कानि0 कमल गोस्वामी- कोतवाली रानीखेत
4. कानि0 मोहन बोरा – साइबर सेल