अल्मोड़ा: विधायक मनोज तिवारी ने तकनीकि शिक्षा मंत्री सुबोध उनियाल को सौंपा ज्ञापन, इस पॉलिटेक्निक में नए ट्रेड शुरू करने की उठाई मांग

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ाऔ विधानसभा क्षेत्र के विकास और युवाओं को तकनीकी शिक्षा से जोड़ने को विधायक मनोज तिवारी ने खास कदम उठाया है।

की यह मांग

इस संबंध में उन्होंने पॉलिटेक्निक बाड़ेछीना में नए ट्रेड शुरू करने को लेकर तकनीकि शिक्षा मंत्री सुबोध उनियाल से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा। जिसमें उन्होंने बताया कि शहीद मेजर कमलेश पांडे राजकीय पॉलिटेक्निक बाड़ेछीना की स्थापना वर्ष 2014 में की गई थी। पिछले एक दशक में इस संस्थान ने क्षेत्र के छात्र-छात्राओं को तकनीकी रूप से कुशल बनाने और उन्हें रोजगार के अवसर प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। बताया कि वर्तमान में इस संस्थान में संस्थान में इलेक्ट्रिकल और मैकेनिकल इंजीनियरिंग के दो ट्रेड संचालित है। बताया कि रोजगार के अवसरों के लिए नए ट्रेड की आवश्यकता है।

दी सकारात्मक प्रतिक्रिया

वहीं विधायक मनोज तिवारी ने बताया कि छात्रहित के तर्कों को गंभीरता से लेते हुए तकनीकी शिक्षा मंत्री सुबोध उनियाल ने सकारात्मक प्रतिक्रिया दी। मंत्री ने तत्काल दूरभाष के माध्यम से तकनीकी शिक्षा सचिव से इस विषय पर वार्ता की और आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए।