अल्मोड़ा: फायर सर्विस मुख्यालय के आदेशानुसार अग्निशमन सेवा सप्ताह 2026 के क्रम में चतुर्थ दिवस आज दिनांक 17.04.2026 को अग्निशमन अधिकारी रानीखेत गणेश चंद्र के नेतृत्व में फायर सर्विस यूनिट द्वारा केंद्रीय विद्यालय रानीखेत व जी. जी. आई. सी. रानीखेत में मॉक ड्रिल के माध्यम से अग्नि सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
दी यह जानकारी
इस कार्यक्रम में फायर स्टेशन रानीखेत द्वारा आग लगने की स्थिति में बचाव के महत्वपूर्ण बिंदुओं की जानकारी दी और सभी को प्राथमिक अग्निशमन उपायों का व्यावहारिक प्रशिक्षण भी प्रदान किया गया। साथ ही सभी अध्यापकों/ विद्यार्थियों को फायर एक्सटिंग्विसर के संचालन और प्रयोग के बारे मे बताया गया। फायर एक्सटिंग्विशर का प्रयोग कर आग पर काबू पाने का अभ्यास कराया गया। सुरक्षा से संबंधित उपायों व सावधानियों की जानकारी दी गई। फायर सर्विस टीम द्वारा अग्निशमन संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान करते हुए आपात स्थिति में घबराने के बजाय सतर्कता और संयम से कार्य करने, सुरक्षित निकासी के उपाय अपनाने एवं डायल 112 नंबर पर तुरंत सूचना देने जैसे महत्वपूर्ण बिंदुओं से अवगत कराया।
अल्मोड़ा: आग से बचाव के लिए स्कूलों में हुई मॉक ड्रिल, विद्यार्थियों ने सीखे जीवन रक्षा के गुर