अल्मोड़ा: जाली दस्तावेजों से हड़पे रुपये, अदालत के आदेश पर पुलिस ने बीडीओ, एई, वीपीडीओ और एएसडब्ल्यूओ पर दर्ज किया मुकदमा

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा जिले के सोमेश्वर क्षेत्र में जाली दस्तावेजों से रुपये हड़पने का मामला सामने आया है।

जानें क्या है मामला

पुलिस से मिली जानकारी अनुसार साल 2018 में तीताकोट सोमेश्वर के तत्कालीन प्रधान सुधीर कुमार ने न्यायालय में एक प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किया। प्रार्थना पत्र में कहा कि ब्लॉक ताकुला के अतंर्गत तीताकोट तक 60 हजार रुपये का सीसी मार्ग स्वीकृत हुआ था। लेकिन धन स्वीकृत के बाद भी सीसी मार्ग नहीं करवाया गया। आरोप लगाया कि तत्कालीन खडं विकास अधिकारी किसन राम, एई लघु सिंचाई जीवन चंद्र जोशी, ग्राम पंचायत विकास अधिकारी एसएस चौड़िया और सहायक समाज कल्याण अधिकारी रविंद्र कोहली की मिलीभगत से फर्जी दस्तावेज तैयार किए गए। चारों ने फर्जी मुहर आदि का प्रयोग कर बीना सीसी मार्ग बनाए 60 हजार रुपये का भुगतान करवा लिया गया। उन्होंने कहा कि मामले को लेकर कई जगह शिकायत दर्ज कराई गई। लेकिन मामले में कोई भी सुनवाई नहीं हुई। जिसके बाद उन्होंने कोर्ट में प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किया।

जांच शुरू

इस मामले में कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने आरोपी अधिकारियों पर मुकदमा दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है।