अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में गांवों से लेकर मैदानों तक बंदरों का आतंक बना हुआ है। जो लोगों के लिए आतंक का भी पर्याय बन चुके हैं।
बंदरों का आतंक
वहीं ताकुला ब्लॉक के ग्रामीण क्षेत्रों में बंदरों का काफी उत्पात बना हुआ है। जिससे ग्रामीण परेशान हैं। मनान, बसोली, भकुनी आदि में बंदर खेतों में लगी फसलों को नष्ट कर रहे हैं। इससे किसानों को आर्थिक रूप से नुकसान झेलना पड़ रहा है। जिस पर ग्रामीणों ने वन विभाग के अधिकारियों से बंदरों को पकड़ने की मांग करते हुए पिंजरा लगाने को कहा है।