अल्मोड़ा: एक खास उद्देश्य के साथ मानसून मैराथन दौड़ का आयोजन, प्रतिभागियों में दिखा उत्साह, विजेताओं को किया गया सम्मानित

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में आज रविवार को युवाओं को नशे की गिरफ्त से बचाने और खेलों के प्रति रुख बढ़ाने के लिए मानसून मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया।

हरी झंडी दिखाकर रवाना किया

जिसमें नगर के धारानौला से शुरू हुई मैराथन का शुभारंभ मुख्य अतिथि अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी सुरेश पांडे, विधायक मनोज तिवारी, निर्वतमान पालिकाध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी, रवि रौतेला ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह दौड़ तीन वर्गों में आयोजित हुई। इस मैराथन में लोगों ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया।

यह रहें विजेता

जिसमें ओपन पुरूष वर्ग में मनोज और महिला ओपन वर्ग में सरोजनी ने बाजी मारी। 14 किमी दौड़ में मनोज ने पहला, हुकुम ने दूसरा और जीवन ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। वहीं सात किमी में सरोजनी पहले, जानकी दूसरे और अंजली तीसरे स्थान पर रही।

किया गया सम्मानित

अतिथियों की ओर से प्रथम स्थान खिलाड़ी को 21 हजार, दूसरे स्थान पर 11 हजार और तीसरा स्थान प्राप्त करने वाले को 51सौ रुपये नकद और मेडल देकर सम्मानित किया गया। इसके अलावा ढाई किमी दौड़ में भाग लेने वाले धावकों को भी सम्मानित किया गया।

रहें मौजूद

इस मौके पर यहां भाजपा जिलाध्यक्ष रमेश बहुगुणा, कांग्रेस जिलाध्यक्ष भूपेंद्र भोज, कुलपति प्रो. सतपाल सिंह, अश्विनी नेगी, राहुल जोशी, मनीष पांडे, विनीत बिष्ट समेत कई लोग मौजूद रहे।