अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद की आज दिनांक 05 दिसंबर 2024 गुरूवार को मासिक बैठक आयोजित हुई। बैठक का संचालन विनोद गिरी ने किया। बैठक की अध्यक्षता कैप्टन केशव दत्त पांडेय ने की।
रखी यह बातें
यह मासिक बैठक परिषद के कार्यालय में सम्पन्न हुई। जिसमें पूर्व सैनिकों की समस्या व समाधान की जानकारी दी गई। साथ ही यह बात भी रखी।
📌📌 शिक्षण संस्थान के आस पास, बिड़ी, सिगरेट, तंबाकू पर बैन लगना चाहिए।
📌📌शहर में बंदरों की तादाद बढ रही है। जो हमलावर हो रहें हैं। इनसे निजात दिलाई जाए।
📌📌शहर के अन्दर, कुत्ते रास्ते में गंदगी कर रहें हैं है। ऐसे में यहां कुत्ते टहलाने वालें लोगों पर रोक लगनी चाहिए।
📌📌शहर में जगह-जगह कूड़े का ढेर फैला रहता है। जिसका निस्तारीकरण किया जाए।
बैठक में मौजूद रहे
आज की बैठक में अध्यक्ष, केशव दत्त पांडेय, पी.जी. गोस्वामी, रघुवीर सिह सांगा, नरेन्द्र कुमार, विनोद गिरी, सुरेन्द लाल टम्टा, मोहन जोशी, प्रकाश बोरा, कै. त्रिलोक सिंह, कै. महेंद्र सिंह, हरीश बिष्ट आदि समेत कई पूर्व सैनिक मौजूद रहे।