अल्मोड़ा: अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद, अल्मोड़ा की मासिक बैठक आगामी 7 अप्रैल 2026 को आयोजित की जाएगी। परिषद के जिला अध्यक्ष केशव दत्त पाण्डेय ने सभी पूर्व सैनिकों से इस महत्वपूर्ण बैठक में उपस्थित होने का आह्वान किया है।
बैठक का होगा आयोजन
यह बैठक 7 अप्रैल 2026 को सुबह प्रातः 11:00 बजे से परिषद कार्यालय, नन्दा देवी, अल्मोड़ा में आयोजित की जाएगी। बैठक के दौरान परिषद के पिछले कार्यों और वित्तीय लेखा-जोखा की विस्तृत जानकारी सदस्यों के साथ साझा की जाएगी। पूर्व सैनिकों के हित में चलाई जा रही विभिन्न सरकारी और परिषद की कल्याणकारी योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया जाएगा, ताकि अधिक से अधिक पूर्व सैनिक इनका लाभ उठा सकें। यदि किसी पूर्व सैनिक को पेंशन, चिकित्सा या अन्य कोई व्यक्तिगत समस्या है, तो वे बैठक में अपनी बात रख सकते हैं। परिषद के पदाधिकारियों द्वारा समस्याओं के समाधान का प्रयास किया जाएगा।
9 अप्रैल को जिलाधिकारी के साथ बैठक
परिषद द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, 9 अप्रैल 2026 को जिलाधिकारी (DM) कार्यालय में भी एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित होगी। इस बैठक में पूर्व सैनिकों से जुड़े व्यापक मुद्दों पर चर्चा की जाएगी।
अध्यक्ष केशव दत्त पाण्डेय ने अपील की है कि सभी पूर्व सैनिक अधिक से अधिक संख्या में नन्दा देवी स्थित कार्यालय पहुँचें, ताकि संगठन को मजबूती मिले और पूर्व सैनिकों के कल्याण हेतु ठोस कदम उठाए जा सकें।