अल्मोड़ा: बिजली आपूर्ति ठप रहने से 50 से अधिक गांवों के लोग हुए प्रभावित

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा के भैंसियाछाना विकासखंड में बिजली आपूर्ति ठप रहने से लोग परेशान रहें।

बहाल हुई बिजली आपूर्ति

मिली जानकारी के अनुसार यहां बिजली आपूर्ति करने वाली 11 केवीए लाइन बीते शनिवार शाम चार बजे के करीब चीड़ का पेड़ गिरने से टूट गई। जिससे बिजली घर में खराबी आ गई। इससे विकासखंड के 50 से अधिक गांवों में बिजली आपूर्ति ठप रही। वही 20 घंटे बाद रविवार दोपहर 12 बजे के करीब लाइन ठीक कर बिजली आपूर्ति बहाल हुई।