अल्मोड़ा: मां और बेटे के साथ मारपीट का मामला, किया चोटिल, दर्ज हुआ मुकदमा

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा जिले के देघाट क्षेत्र में मां और बेटे के साथ मारपीट का मामला सामने आया है।

जानें क्या है मामला

मिली जानकारी के अनुसार पुलिस से मिली जानकारी अनुसार सियानगर स्याल्दे निवासी आनंद बल्लभ ने तहरीर सौंपी। जिसमें बताया कि बीते रविवार को बेकरी का सामान लेने वह बाजार गया हुआ था। शाम को वह सामान लेकर पहुंचा तो तभी पंकज घुगत्याल और उसके पिता देवेंद्र घुगत्याल ने उन पर हमला कर दिया। जिससे उन्हें चोट लग गई। शोर मचाने पर आसपास के लोग पहुंचे तो आरोपी गाली गलौज और जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए।

मुकदमा दर्ज

पीड़ित ने आरोपियों से जान का खतरा बताते हुए कार्रवाई की मांग की है। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी पिता-पुत्र पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।