अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड के हरिद्वार में एक ऐसी घटना ने मां-बेटी के रिश्ते को शर्मसार किया है। यहां भाजपा नेत्री द्वारा अपनी बेटी का शारीरिक शोषण करवाया गया और अपनी बेटी का गैंग रेप करवाया गया।
कहीं यह बात
जिसके विरोध में अल्मोड़ा कांग्रेस द्वारा भाजपा का पुतला दहन किया गया। वक्ताओं ने कहा कि भाजपा जिस तरह से बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ का नारा देती है, आज उसी के राज में भाजपा की नेत्री द्वारा ही अपनी पुत्री का गैंग रेप करवाया गया। आज भाजपा का चाल चरित्र और चेहरा उजागर हो गया है कि आज भाजपा का चरित्र क्या हो गया है। उत्तराखंड में जितने भी बलात्कार की घटना सामने आयी है। उनमे भाजपा के नेताओं की संलिप्तता ही सामने आ रही है।
रहें मौजूद
पुतला दहन कार्यक्रम में कांग्रेस जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह भोज, नगर अध्य्क्ष तारा चंद्र जोशी, जिला उपाध्यक्ष विनोद वैष्णव, आनंद सिंह बिष्ट, नारायण दत्त पाण्डेय, पूरन रौतेला,हेम चंद्र तिवारी, महेश आर्या, परितोष जोशी, कार्तिक साह, बी के पाण्डेय गोविन्द मेहरा, भैरव गोस्वामी, अमन अंसारी, दीपक कुमार अनूप भारती, ललित सतवाल, गोपाल तिवारी बलवंत राणा, अशोक गोस्वामी, यश बूढ़ोली मौजूद रहे।