अल्मोड़ा: उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय के अभिप्रेरण कार्यक्रम, कुमाऊँ इंजीनियरिंग कॉलेज व राजकीय पॉलिटेक्निक में विद्यार्थियों में जगाई नई तकनीकी ऊर्जा

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय (UOU) द्वारा उच्च शिक्षा की पहुँच को ग्रामीण व पहाड़ी क्षेत्रों तक ले जाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे “उच्च शिक्षा आपके द्वार” अभियान के अंतर्गत द्वाराहाट के दो प्रमुख तकनीकी शिक्षण संस्थानों—कुमाऊँ इंजीनियरिंग कॉलेज एवं राजकीय पॉलिटेक्निक द्वाराहाट—में प्रेरणादायी छात्र अभिप्रेरण कार्यक्रम आयोजित हुए।

दी यह जानकारी

जिसमें दोनों संस्थानों में हुए इन कार्यक्रमों का उद्घाटन संबंधित प्रशासन के स्वागत संबोधन से हुआ। जिसमें विश्वविद्यालय की ओर से सहायक क्षेत्रीय निदेशक रुचि आर्या और कार्यालय सहायक उमाशंकर नेगी ने विद्यार्थियों को ओपन यूनिवर्सिटी की शैक्षणिक पद्धति, ऑनलाइन प्रवेश प्रक्रिया, और रोजगारोन्मुख पाठ्यक्रमों के बारे में विस्तृत जानकारी दी। छात्रों को बताया गया कि कैसे वे अपनी तकनीकी शिक्षा के साथ-साथ आईटी, प्रबंधन, डेटा साइंस और उद्यमिता से संबंधित कार्यक्रमों का लाभ उठा सकते हैं। वहीं, पॉलिटेक्निक छात्रों को विशेष रूप से यह समझाया गया कि डिप्लोमा पूरा करने के बाद वे विश्वविद्यालय के माध्यम से स्नातक स्तर के कोर्सों, कौशल आधारित कार्यक्रमों और ब्रिज कोर्स का लाभ लेकर अपने करियर को और आगे बढ़ा सकते हैं।

रहें उपस्थित

इस कार्यक्रम में कुमाऊँ इंजीनियरिंग कॉलेज के प्रोफेसर भारती, राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज के प्रधानाचार्य एवं श्री हिमांशु चन्याल, शिक्षक एवं शिक्षार्थि उपस्थित रहे।