अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में बीते कल सोमवार को पर्वतीय सस्ता गल्ला विक्रेता संघ की एक बैठक नंदा देवी मंदिर परिसर में आयोजित हुई।
कहीं यह बात
इस बैठक में गल्ला विक्रेताओं की विभिन्न समस्याओं को लेकर चर्चा की गई। इस मौके पर संघ के जिलाध्यक्ष संजय साह रिक्खू ने कहा कि सरकार ने अब तक विक्रेताओं के लंबित बिलों का भुगतान नहीं किया है। जिससे विक्रेताओं को कई दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं, नए-नए फरमान जारी कर विक्रेताओं को परेशान करने का काम किया जा रहा है। जिससे विक्रेताओं में रोष व्याप्त है। सभी गल्ला विक्रेताओं ने पीओएस मशीन का भी विरोध किया।
हड़ताल की दी चेतावनी
साथ ही चेतावनी दी कि जल्द समस्याओं का समाधान नहीं होने पर आगामी एक जून से अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरु कर दी जाएगी। जिसकी समस्त जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी।
रहें मौजूद
इस बैठक में दिनेश गोयल, मनोज वर्मा, केसर खन्नी, अभय साह, सुरेश सांगा, नारायण सिंह, प्रकाश भट्ट, विपिन तिवारी, भीमा पवार, संदीप नंदा, इंद्र डसीला, नवीन सुयाल, पान सिंह सांगा, नंदन सिंह, लक्ष्मी भट्ट, गोपाल सिंह, खड़क सिंह समेत कई विक्रेता मौजूद रहे।