अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में आज सोमवार दिनांक 30-6-2025 नगर निगम, अल्मोड़ा के ड्राफ्टमैन के०एन० पाण्डे का 60 वर्ष की आयु में सेवानिवृत्त होने पर नगर निगम, सभागार में विदाई समारोह आयोजित किया गया।
दी विदाई
इस अवसर पर नगर निगम के महापौर, नगर आयुक्त, पार्षद तथा कर्मचारियों द्वारा पाण्डे को प्रतीक चिन्ह भेंट कर उन्हें विदाई दी गई। मेयर अजय वर्मा द्वारा पाण्डे द्वारा नगर निगम, हित में किये गये कार्यों की सराहना करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की गई ।
रहें उपस्थित
इस अवसर पर मेयर अजय वर्मा, नगर आयुक्त राम शरण शर्मा, सहायक नगर आयुक्त लक्ष्मण सिंह, पार्षद भूपेन्द्र जोशी, कुलदीप सिंह मेर, श्याम पाण्डे, इन्तेखाब आलम कुरेसी, रीना टम्टा, तुलसी देवी, कार्यालय अधीक्षक दीप चन्द्र जोशी, मुख्य पर्यावरण पर्यवेक्षक राजपाल, दीपक, पुष्कर सिंह बिष्ट, दीपक बिष्ट, बसन्त बल्लभ पाण्डे, मनोज सिंह बिष्ट, गणेश सिंह मनराल, कान्ता दुमका बबीता बिष्ट, पुष्पा पाण्डे, हरीश चन्द्र सिंह बिष्ट, हरीश चन्द्र आर्य, प्रकाश पन्त सहित नगर निगम, के समस्त कर्मचारी उपथित रहे ।