अल्मोड़ा: नगर निगम मेयर अजय वर्मा ने किया नगर का भ्रमण, शहर में लटकते तारों व केबल से जनमानस को यथाशीघ्र निजात दिलाने के लिए इन विभागों से की अपील

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में आज दिनांक 13-2-2025 को नगर निगम अल्मोड़ा के महापौर अजय वर्मा द्वारा नगर का भ्रमण किया गया।

लोगों की इन समस्याओं का होगा समाधान

जिस पर उन्होंने आम जनमानस को हो रही परेशानी को देखते हुए बताया है कि शहर में लटकते हुए तारों एवं केबल के तारों के जाल को हटाये जाने हेतु विद्युत विभाग, केबल नेटवर्क, भारत संचार सहित आम जनमानस के द्वारा संयोजित तारों एवं केबल लाइनों को व्यवस्थित करना जनहित में बेहद आवश्यक है। उन्होने बताया कि इन लटकते हुए तारों से नगर वासियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कभी भी कोई अप्रिय दुर्घटना घटित हो सकती है।

की यह अपील

जिस पर उनके द्वारा जनहित में विद्युत विभाग, केबल नेटवर्क, भारत संचार तथा आम जनमानस द्वारा डाले गये तारों को ऊपर उठाते हुए यथाशीघ्र व्यवस्थित करने हेतु अपील की गई है। जिससे आम जनमानस को किसी प्रकार की कठिनाई नहीं हो सकें ।