अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में नगर निकाय चुनाव को लेकर भाजपा ने अपना घोषणा पत्र जारी कर दिया है।
घोषणा पत्र जारी
इस मौके पर आज गुरुवार को भाजपा पार्टी कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने घोषणपत्र जारी किया। जिस पर उन्होंने कहा कि शहर के विकास को ध्यान में रखते हुए घोषणा पत्र जारी किया है।
किए यह वादे
हर साल ऐतिहासिक नंदादेवी मेला और दशहरा महोत्सव का आयोजन किया जाएगा।
नगर के जगह-जगह पार्कों का निर्माण के साथ ही यातायात व्यवस्था को लेकर कार्य किया जाएगा। जिससे यहां देश विदेश से आने वाले पर्यटकों को परेशानियों का सामना न करना पड़े।
नगर के हर वार्ड में सीसीटीवी लगाने समेत पानी की समस्याओं को दूर किया जाएगा।