अल्मोड़ा: नगर निकाय चुनाव: जोरों शोरों से चल रहा भाजपा का चुनाव प्रचार, मेयर प्रत्याशी अजय वर्मा के नेतृत्व में किया जनसंपर्क व नुक्कड़ सभाएं

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में नगर निकाय चुनाव को लेकर तैयारियां चल रही है। जिसमें भारतीय जनता पार्टी का चुनाव प्रचार पूरे क्षेत्र में पूरे जोर शोर से चल रहा है। जिसमें भाजपा से मेयर प्रत्याशी अजय वर्मा को लोगों का काफी समर्थन व आर्शीवाद मिल रहा है।

की नुक्कड़ सभाएं

इसी क्रम में बीते कल शुक्रवार 17 जनवरी को कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने भी मेयर के प्रत्याशी के लिए न्यू इन्द्रा कालोनी व रैला पाली में नुक्कड़ सभाये की।  केन्द्र सरकार व प्रदेश सरकार की नीतियों की जानकारी दी। कहा कि अल्मोड़ा को नगर निगम बनाया है। अब आप को भारतीय जनता पार्टी के मेयर व पार्षद के प्रत्याशियों को जीताने का आग्रह व निवेदन किया। कहा कि भारतीय जनता पार्टी की छोटी सरकार बनाये और अपने अल्मोड़ा का विकास रथ को आगे बढ़ाते हुए भाजपा को भारी मतों से विजयी बनाकर इतिहास रचे।

रहें उपस्थित

इस कार्यक्रम में पूर्व विधायक कैलाश शर्मा, पूर्व विधायक रघुनाथ सिंह चौहान, जिला अध्यक्ष रमेश बहूगूणा, पार्षद प्रत्याशी लीला पचपाल, पूर्व सहकारी बैंक समिति के अध्यक्ष ललित लटवाल, महिला मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष किरन पंत,पूनम पालिवाल, गंगा बिष्ट,दीपक वर्मा,मोहिनी कनवाल आनन्द कनवाल, हरीश कनवाल, रेखा आर्य डा,वसुधा पंत,दीपा बिष्ट आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहें।

रहें शामिल

भारतीय जनता पार्टी कि कई टोली प्रचार प्रसार में रही। राजपुरा, भ्यारखोला को मीना भैसोड़ा के नेतृत्व में नवीन बिष्ट, तुषार कान्त साह, आशीष कुमार, रमेश लाल,पियुष कुमार,नीमा आर्य आदि थे,लाला बाजार,बावन सीढ़ी, तल्ला दनिया, न्यू कालोनी,धारानोला,गणेशी गैर कि टोली रेडक्रास सोसायटी पुर्व अध्यक्ष मनोज सनवाल के नेतृत्व में ग ई, इसके अलावा युवा मोर्चा नगर अध्यक्ष के नेतृत्व में, अल्पसंख्यक मोर्चा के नेतृत्व में अनुसुचित मोर्चा के जिलाध्यक्ष चन्दन लाल टम्टा के नेतृत्व में, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में,अलग अलग क्षेत्रों में प्रचार प्रसार में रहे।