अल्मोड़ा: नैनीताल की प्रवक्ता डॉ. रेनू बिष्ट को ‘जीना जी अवार्ड 2024’ से किया गया सम्मानित

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में उत्तराखण्ड के जननायक सोबन सिंह जीना की 115वीं जयंती पर समारोह आयोजित हुआ।

मिला यह सम्मान

सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय परिसर में यह कार्यक्रम आयोजित हुआ। जिसमें भारतीय शहीद सैनिक विद्यालय नैनीताल की प्रवक्ता डॉ. रेनू बिष्ट को ‘जीना जी अवार्ड 2024’ से सम्मानित किया गया। डाॅ बिष्ट काे यह सम्मान सोबन सिंह जीना दातव्य न्यास अल्मोड़ा ने शिक्षा के क्षेत्र और राष्ट्रीय सेवा योजना में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए दिया है।

किया सम्मानित

इस समाराेह में उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी, स्थानीय विधायक मनोज तिवारी और सोभन सिंह जीना विश्वविद्यालय अल्मोड़ा के कुलपति प्रो. सतपाल बिष्ट ने डॉ. रेनू बिष्ट को प्रशस्ति पत्र और अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया।