अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा की सांस्कृतिक विरासत और आस्था का प्रतीक नंदा देवी मेला भव्य रूप से आयोजित किया जाएगा।
अगस्त से शुरू होगा मेला
मिली जानकारी के अनुसार यह मेला इस साल 28 अगस्त से 3 सितंबर तक आयोजित किया जाएगा। मेले की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। इस संबंध में एक बैठक रविवार को नंदा देवी मंदिर प्रांगण में आयोजित हुई। जिसमें नगर निगम के कई पार्षद, ग्राम प्रधानों, व्यापार मंडल, जनप्रतिनिधियों और नागरिकों ने भाग लिया।
बैठक का आयोजन
इस मौके पर बैठक की अध्यक्षता कर रहे मनोज वर्मा ने बताया कि यह मेला 209 वर्षों की परंपरा को संजोए हुए है। उन्होंने कहा कि लगातार बढ़ रही जनसंख्या और श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए मेले का विस्तार समय की मांग है। उन्हाेंने बताया कि एडम्स इंटर कॉलेज और मल्ला महल परिसर में भी कार्यक्रमों की योजना बनाई गई, लेकिन तकनीकी कारणों से फिलहाल एडम्स कॉलेज में कार्यक्रम नहीं हो सकेंगे। इस मौके पर नगर निगम मेयर अजय वर्मा ने आश्वासन दिया कि नगर निगम आयोजन में पूर्ण रूप से भागीदारी करेगा।कार्यक्रम संयोजक तारा जोशी ने बताया कि मेले में बच्चों के नृत्य, गायन, झोड़ा, चांचरी और अन्य पारंपरिक प्रस्तुतियां होंगी। प्रत्येक वार्ड से कम से कम एक सांस्कृतिक टीम को शामिल करने के लिए पार्षदों से आग्रह किया गया है। वहीं, त्रिलोचन जोशी ने सुझाव दिया कि मेला आमंत्रण को एक शोभायात्रा का रूप दिया जाए, जिससे नगर में उत्सव का वातावरण और अधिक जीवंत हो। पार्षद अमित साह मोनू ने मांग रखी कि विसर्जन स्थल पर प्रकाश व्यवस्था को बेहतर किया जाए, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो।
रहें मौजूद
बैठक में दीप लाल साह, दिनेश गोयल, अनूप साह, पी.सी. तिवारी, अमित साह मोनू, अभिषेक जोशी, अर्जुन सिंह बिष्ट, तारा जोशी, जगत तिवारी, राजेंद्र बिष्ट सहित समस्त नगर निगम पार्षद, ग्राम प्रधान विनोद जोशी, व्यापारी और अन्य लोग मौजूद रहें।