अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में बीते कल गुरुवार को उत्साह के साथ विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया।
नौला प्रोजैक्ट अभियान की शुरूआत
इस मौके पर बीते कल विश्व पर्यावरण दिवस पर अल्मोडा युथ क्लब ने नौला प्रोजैक्ट अभियान की शुरूआत की है। जिसमे एक नौला सफाई व उसके आस पास पौधा रोपण किया गया। बताया कि इस कार्यक्रम के लिए तीन दिन से युवा साथी मोबीलाईजेशन में लग गये थे। उसके बाद वन विभाग, नगरपालिका के साथ मिलकर इस आयोजन के लिए सम्पर्क कर पौधो की व्यवस्था तथा नगरपालिका ने एक गाड़ी कूड़े के लिए भेजी।
कार्यक्रम का आयोजन
इस कार्यक्रम की शुरूवात पाण्डेखोला के आसपास लगभग 1.5 किलोमीटर तक प्लास्टिक मुक्त पृथ्वी के लिए रैली की गई। उसके बाद नौला सफाई व वहा पर वृक्षारोपण किया। उसके बाद पाण्डेखोला तिराहे पर एक जन सभा हुई। जिसमें अल्मोडा यूथ क्लब के साथियों ने अपने कामों को विस्तार से रखा। इसके साथ ही यहां पर युवाओं द्वारा कविताएं बोली गयी। समुदाय के लोगों ने अपनी अपनी बात रखी। इस प्रयास को सराहा गया।
इस कार्यक्रम में इस क्षेत्र के पार्षद उपस्थित रहे। इसके साथ ही इसी क्षेत्र की संरपच उपस्थित रहे। इस कार्यक्रम में दो स्कूलों ने भी प्रतिभाग किया। इस कार्यक्रम के तहत कुछ नये युवा साथी जुड़े। कार्यक्रम में यह भी तय हुआ कि हम अपने अपने क्षेत्र में प्रत्येक माह नौला संरक्षण व पौधा रोपण किया जायेगा। यह अभियान अल्मोडा शहर आसपास प्रत्येक माह अलग-अलग नौलों में आयोजित किया जायेगा।
रहें उपस्थित
अल्मोड़ा यूथ क्लब कमल जोशी,धीरज, दीपा, सतीश, संदीप, कात्यायनी, खुशी, अभिषेक, कमल सिंह, दीपा जीना, विकास, तुलसी जौहरी, प्रदीप गुरानी, सुभाषचंद्र,
पार्षद तुलसी देवी, अज़ीम प्रेमजी फाउंडेशन से संदीप, मुक्ता, ललित, लता, संगीता, मुस्तकीम उपस्थित रहे।