अल्मोड़ा: एनसीसी का संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर जारी, कर्नल महेश कुमार ने कैडेट्स को दिए सेना में जाने के टिप्स

अल्मोड़ा: अल्मोड़ा में बिपिन त्रिपाठी कुमाऊँ इंजीनियरिंग कॉलेज द्वाराहाट में 77 यूके वाहिनी एनसीसी अल्मोड़ा का संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर के तीसरे दिन जारी है।

प्रशिक्षण का आयोजन

इस कैम्प में 500 कैडेट प्रशिक्षण ले रहे हैं, जिसमें कमान अधिकारी कर्नल जितेंद्र शर्मा के निर्देशन में एनसीसी के कैडेट्स को एनसीसी के सभी कॉमन विषय और आर्मी के विषय की जानकारी दी जा रही है। एनसीसी कैडेटस को ड्रोन का प्रशिक्षण, 22 रायफल की फायरिंग के जानकारी, सिम्युलेटर फायरिंग,स्वास्थ से संबंधित जागरूकता, योगा व्यायाम ,ड्रिल आदि का अभ्यास कराया जा रहा है।

दी यह जानकारी

शिविर में अतिथि व्याख्यान के रूप में सेक्शन हॉस्पिटल हल्द्वानी से साइकोथैरेपिस्ट साइकोलॉजिस्ट काउंसलर डॉक्टर देविका एस नायर के द्वारा मेंटल हेल्थ और व्यक्तित्व के विकास के साथ ही एस एस बी की तैयारी पर अपना एक व्याख्यान एनसीसी कैडेट्स दिया गया। जिसमें एडमिनिस्ट्रेटिव अफसर लेफ्टिनेंट कर्नल जे सी पंत, सूबेदार मेजर जगदीश सिंह, कैप्टन महिपाल सिंह,लेफ्टिनेंट हयात सिंह,लेफ्टिनेंट दीपक गोस्वामी, लेफ्टिनेंट सुनीता पांडे, फर्स्ट अफसर तारा सिंह बिष्ट सेकेंड अफसर शंकर सिंह भैसोड़ा, लक्ष्मी खुलवे, भावना अधिकारी,सूबेदार देवेंद्र सिंह, सूबेदार जगदीश सिंह, नायब सूबेदार दलजीत सिंह, नायब सूबेदार जितेंद्र, चन्द्र शेखर, कैलाश चंद, चंचल सिंह, चंदन सिंह आदि शिविर संचालन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।

दी यह जानकारी

आज अल्मोड़ा आर्मी रिक्रूटिंग कार्यालय के कर्नल महेश कुमार (कीर्ति चक्र, सेना मेडल प्राप्त) ने अपने व्याख्यान में एनसीसी कैडेट के माध्यम से अग्निवीर और सेना में अधिकारी बनने के टीप्स बताए कर्नल महेश कुमार कीर्ति चक्र सेना मेडल प्राप्त ने एनसीसी कैडेट को प्रश्न पूछने पर सभी एनसीसी कैडेट को पुरस्कार प्रदान किए गए। कर्नल महेश कुमार ने सेना में जाने के लिए एनसीसी के सभी माध्यम के साथ ही अग्निपथ योजना के बारे में विस्तृत जानकारी दी।