अल्मोड़ा: नेहरू युवा केंद्र ने चलाया जागरूकता अभियान, निकाली रैली, दिया यह खास संदेश

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में आज सोमवार 20 -01-2025 को नेहरू युवा केंद्र अल्मोड़ा द्वारा सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान द्वितीय दिवस भी चलाया गया।

किया जागरूक

जिसमें नेहरू युवा केंद्र अल्मोड़ा के वॉलिंटियर ने शिखर तिराया में ट्रैफिक पुलिस वालों के साथ जागरूकता अभियान के तहत लोगों को जागरूक किया। साथ ही रैली भी निकाली गई। साथ ही लोगों को बताया कि सीट बेल्ट पहन के गाड़ी चलाएं नशे में गाड़ी ना चलाएं और हेलमेट का प्रयोग करें और ट्रैफिक नियमों का पालन करें।

रहें उपस्थित

वॉलिंटियर में संदीप सिंह नयाल, विवेक सुयाल, महेंद्र सिंह माहरा,नीता नेगी, पंकज भगत, जगदीश बिष्ट, आदि लोग उपस्थित रहे।