अल्मोड़ा: नेहरू युवा केंद्र ने विभिन्न खेलों का किया आयोजन

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। नेहरू युवा केंद्र अल्मोड़ा (युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार) के जिला युवा अधिकारी दिवाकर भाटी के तत्वाधान में भारत के प्रथम उपराष्ट्रपति सरदार बल्लभ भाई पटेल के जन्मदिवस के उपलक्ष में भगत सिंह युवा क्लब तोली द्वारा विभिन्न खेलों का आयोजन किया गया।

यह लोग रहें उपस्थित

इस कार्यक्रम में भगत सिंह युवा क्लब के अध्यक्ष सौरभ पाटनी व समस्त युवा मंडल तथा वॉलिंटियर महेन्द्र सिंह महरा उपस्थित रहे।