अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा के रानीधारा में नई एटीएम मशीन आ गई है। इसके लिए
एडवोकेट कवीन्द्र पन्त लंबे समय से प्रयासरत थे।
एडवोकेट कवींद्र पंत के प्रयास लाए रंग
इस संबंध में विगत सप्ताह एडवोकेट कवीन्द्र पन्त के स्टेट बैंक अल्मोड़ा के उच्चधिकारियों को ज्ञापन दिया। इसके पश्चात आज रानीधारा में नई एटीएम मशीन आ गई है। गौरतलब है कि भारतीय स्टेट बैंक की रानीधारा स्थित एटीएम मशीन लंबे समय से खराब चल रही थी जिसे बदलने के लिए एडवोकेट कवीन्द्र पन्त लंबे समय से भारतीय स्टेट बैंक प्रबंधन को ज्ञापन देकर मांग कर रहे थे। उन्होंने इससे पहले भी दिसंबर 2023 व फिर दिसंबर 2024 में पत्र देकर इस खराब एटीएम मशीन के स्थान पर नई एटीएम मशीन लगाने की मांग की थी। जिस पर बैंक प्रबंधन ने उन्हें आश्वस्त किया था। हमारे न्यूज पोर्टल के माध्यम से भी इस खबर को प्रकाशित किया गया था।
नई एटीएम मशीन लगने से स्थानीय लोगों ने जताई खुशी
वहीं बैंक प्रबंधन द्वारा त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करते हुए उसी दिन एडवोकेट कवीन्द्र पन्त को दूरभाष से व पत्र भेजकर अवगत कराया गया कि होली से पहले नई एटीएम मशीन लगा दी जाएगी। जिसके पश्चात आज नई एटीएम मशीन रानीधारा एटीएम में मंगवा ली गई है। जिससे स्थानीय लोगों को बड़ी राहत मिलेगी। साथ ही स्थानीय जनमानस ने एडवोकेट कवीन्द्र पन्त का आभार जताया है।