अल्मोड़ा: न्यू इंसप्रेशन पब्लिक स्कूल ने हर्षोल्लास के साथ मनाया स्वतंत्रता दिवस, निकली मां भारती की शोभायात्रा, हुए रंगारंग कार्यक्रम

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में आज दिनांक 15 अगस्त 2024 को स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में न्यू इंसप्रेशन पब्लिक  स्कूल शैल अल्मोड़ा द्वारा आजादी की 78 वीं वर्षगांठ धूमधाम से मनाई गई।

यह रहा कार्यक्रम

इस मौके पर प्रातः 09:00 बजे विद्यालय में ध्वजारोहण किया गया। तत्पश्चात मां भारती की शोभायात्रा विद्यालय परिसर से शैल बाईपास होते हुए एन.टी.डी. फायर स्टेशन से वापस विद्यालय परिसर में सम्पन्न हुई। उक्त शोभायात्रा के साथ ही जगह- जगह पर विद्यालय के नन्हे मुन्ने बच्चों द्वारा रंगारंग कार्यक्रम की प्रस्तुति भी की गई। कार्यक्रम में विद्यालय के बच्चों के साथ-साथ स्थानीय नागरिकों एवं पुलिस के जवानों द्वारा कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग किया गया।

सबको एकजुट होकर अपने देश को उज्वल बनाने की दी प्रेरणा

इस अवसर पर विद्यालय के संस्थापक तारु तिवारी ने बच्चों को देश की आजादी के बारे में बताया व सबको एकजुट होकर अपने देश को उज्वल दुनिया का बेहतरीन देश बनाने की प्रेरणा दी। विद्यालय के प्रबंधक प्रकाश चंद्र तिवारी ने सभी को महान महापुरुष महात्मा गाधी हमारे देश की आजादी के लिए योगदान के बारे में बताया। अहिंसा और सामाजिक एकता पर विश्वास करने की सीख दी।

रहें उपस्थित

इस अवसर पर विद्यालय के  प्रधानाध्यापिका ममता पांडे , कार्यालय प्रभारी काव्या देवड़ी , व सभी स्टाफ राहुल जोशी, ज्योति जोशी , किरन आर्या, गुंजन जोशी , ममता आर्या , विधि मल्होत्रा , रश्मि मेहरा, चंपा सिरारी, रेखा मिरारवार,  नेहा आर्या,  दीपा बिष्ट , विमला देवी आदि उपस्थित रहे।