अल्मोड़ा: अल्मोड़ा पंहुचे यूकेडी के नवनिर्वाचित केंद्रीय अध्यक्ष पूरन सिंह कैठत, कार्यकर्ताओं ने किया फूलमालाओं से स्वागत

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। यूकेडी अल्मोड़ा जिला कार्यकताओं ने नवनिर्वाचित केंद्रीय अध्यक्ष पूरन सिंह कठेत का प्रथम बार अल्मोड़ा आने पर फूलमलाओ से जोरदार स्वागत किया गया।

कहीं यह बात

इस मौके पर कार्यकर्ताओं ने जोश भरते हुए कहा कि अब यूकेडी एक राजनीतिक पार्टी के रूप में खड़ी होगी क्योंकि यूकेडी को केवल आंदोलन कारी दल के रूप में उत्तराखंड की जनता समझती है। मगर आज उत्तराखंड की स्थिति में यूकेडी को पूर्ण रूप से एक राजनीतिक दल के रूप में उभारना होगा। जिसके लिए प्रत्येक कार्यकर्ता को अपनी जिम्मेदारी का पूर्ण निर्वहन करना पड़ेगा। आगे पुराने कार्यकर्ताओं को एवं उत्तराखंड में कर्मचारी ,मातृशक्ति, युवा शक्ति को जोड़कर एक सशक्त भूमिका में आना होगा। साथ ही कहा कि उत्तराखंड में फैल रहे भ्रष्टाचार पर आज पूरे उत्तराखंड की जनता यूकेडी की ओर देख रही है। जिसमें यूकेडी के सिपाहियों की भूमिका महत्वपूर्ण रहेगी ।आगे भी उन्होंने ब्लॉक स्तर तक भ्रमण का कार्यक्रम रखा है।

यह लोग रहें उपस्थित

इस मौके पर कार्यक्रम में अल्मोड़ा जिला अध्यक्ष दिनेश जोशी, गिरीश साह, गिरीश नाथ गोस्वामी, भानु प्रकाश जोशी, प्रमोद जोशी, मनोज बिष्ट ,कुंदन सिंह त्रिलोक सिंह , पंकज चम्याल ,राजेंद्र कुमार संतोष बिष्ट, मयंक शाह, कुंदन सिंह बिष्ट, मोहित शाह दीवान विनोला,वैभव शाह आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।