अल्मोड़ा: 3000 से अधिक की आबादी को जोड़ने वाली मानाउ-चौना सड़क पर जल्द होगा डामरीकरण, डेढ़ करोड़ से अधिक की मिली धनराशि

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। यहां सोमेश्वर ब्लॉक के सात से अधिक गांवों की 3000 से अधिक की आबादी को जोड़ने वाली मानाउ-चौना सड़क पर जल्द डामरीकरण का काम होगा।

मानाउ-चौना सड़क पर होगा डामरीकरण

बताया गया है कि सोमेश्वर ब्लॉक में मानाउ, कोटली, सेलाखान, चौना सहित सात से अधिक गांवों को जोड़ने के लिए करीब दो साल पूर्व सड़क का निर्माण किया गया था लेकिन डामरीकरण न होने से यहां की तीन हजार की आबादी को इसका लाभ नहीं मिल रहा था। लेकिन अब लोगों को राहत मिलेगी।‌ डामरीकरण के काम के लिए लोक निर्माण विभाग को डेढ़ करोड़ से अधिक की धनराशि मिल चुकी है। जिसके बाद जल्द टेंडर प्रक्रिया पूरी कर डामरीकरण शुरू कर दिया जाएगा।