उत्तराखंड के पहाड़ी क्षेत्रों में हादसों का डर लगातार बना हुआ है। इसी बीच एक दुखद खबर अल्मोड़ा से सामने आई है।
चालीस मीटर गहरी खाई में गिरी कार
मिली जानकारी के अनुसार अल्मोड़ा में चौखुटिया-द्वाराहाट राष्ट्रीय राजमार्ग पर घूंगोली बसभीड़ा गांव के पास एक कार अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। इस हादसे में कार चालक की मौत हो गई। यह हादसा शनिवार देर रात हुआ। जब चालक ग्राम पंचायत नौगांव अखोडिया के मिरई गांव निवासी दिनेश दुर्गापाल(45) पुत्र शंकर दुर्गापाल ग्वाली गांव से एक बरात छोड़कर अपने घर आर्टिका कार संख्या यूके 04 टीबी 1919 से वापस लौट रहा था। इस घटना से मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है।