अल्मोड़ा ब्रेकिंग: नगर के होटल में ठहरे व्यक्ति की मौत, मचा हड़कंप

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। यहां नगर के एक होटल में एक व्यक्ति की मौत का मामला सामने आया है।

होटल के बाथरूम में अचेत अवस्था में मिला व्यक्ति

मिली जानकारी के अनुसार आज सुबह युवक होटल के बाथरूम में अचेत अवस्था में पाया गया। युवक सीसीटीवी कैमरे लगाने का काम करता था। बताया गया है कि मुताबिक कोटाबाग, कालाढूंगी निवासी नारायण सिंह 42 पुत्र धन सिंह ​अपने दोस्त के साथ यहां बस स्टेशन के पास सुनीता सनसिटी में ठहरा था। सुबह वह वाशरूम गया लेकिन काफी समय बाद भी बाहर नहीं आया। जिस पर साथ में आये उसके साथी योगेश साह ने बाथरूम का दरवाजा खोला तो नारायण अंदर अचेत अवस्था में पड़ा हुआ था। मौत के कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद पता चलेगा।

परिजनों को दी सूचना

जिस पर आनन-फानन में उसे अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस घटना की सूचना मृतक के परिजनों को दे दी गई है।