अल्मोड़ा: चरस तस्करी मामले में अभियुक्त की जमानत याचिका हुई खारिज

अल्मोड़ा में विशेष सत्र न्यायाधीश मलिक मजहर सुल्तान ने 1.566 किलो चरस के साथ पकड़े गए आरोपी बची सिंह की जमानत याचिका खारिज कर दी है।

जानें पूरा मामला

अभियोजन पक्ष की ओर से पैरवी कर रहे जिला शासकीय अधिवक्ता फौजदारी पूरन सिंह कैड़ा ने बताया कि पांच नवंबर 2022 को लमगड़ा थाना पुलिस ने मौरनौला चौकी पर चेकिंग के दौरान बोलेरो को रोका। इस दौरान वाहन में पीछे बैठा व्यक्ति भागने की कोशिश करने लगा। जिस पर पुलिस को शक हुआ और पुलिस ने उसे 50 मीटर की दूरी पर पकड़ लिया। तलाशी लेने पर उसके बैग से 1.566 किलो चरस बरामद हुई। पुलिस के पूछने पर उसने अपना नाम बची सिंह निवासी नानकमत्ता, ऊधमसिंह नगर बताया। जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।

जमानत याचिका खारिज

वहीं इस मामले में गुरुवार को सुनवाई करते हुए विशेष सत्र न्यायाधीश मलिक मजहर सुल्तान ने आरोपी की जमानत याचिका खारिज कर दी है।