अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। दिसंबर का महीना है। जिसमें तेजी से ठंड बढ़ रही है।
ठंड में इजाफा
अल्मोड़ा में तापमान गिरने से सुबह-शाम ठंड में इजाफा हो रहा है। वहीं दोपहर में धूप खिलने से मौसम सुहावना बना है। आपदा प्रबंधन से मिली जानकारी के अनुसार रविवार को अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान आठ डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इधर, रानीखेत नगर और अल्मोड़ा क्षेत्र में ठंड बढ़ गई है।