अल्मोड़ा: विश्व रिकॉर्ड में दर्ज सुमित जोशी का नाम, गौरव‌ सम्मान से होंगे सम्मानित

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। विश्वस्तर पर अल्मोड़ा के नाम एक और उपलब्धि जुड़ी है।

अल्मोड़ा के सुमित जोशी ने हासिल की यह उपलब्धि

इस सांस्कृतिक नगरी के युवा सुमित जोशी ने विश्व रिकार्ड में अपना नाम दर्ज कराया है। बुलंदी साहित्य सेवा समिति अंतरराष्ट्रीय द्वारा आयोजित विश्व के सबसे बड़े वर्चुअल कवि सम्मेलन में ग्राम नया संग्रौली तहसील जैंती के सुमित जोशी ‘राइटर’ ने प्रतिभाग किया। जिसमे अपनी शानदार प्रस्तुति के साथ उन्हें यह उपलब्धि हासिल हुई।

सुमित ने बनाया यह रिकॉर्ड

दरअसल यह कवि सम्मेलन 21 अगस्त 2022 से 6 सितंबर 2022 तक अनवरत 400 घण्टे चला था। जिसमें विश्व के 35 देशों के कवियों सहित कुल 3970 कवियों ने प्रतिभाग किया था। अनवरत 400 घण्टे चलने वाले इस रिकॉर्ड को इंडिया वर्ल्ड रिकार्ड द्वारा विश्व रिकार्ड में दर्ज़ किया गया है। जिसमें सुमित को यह उपलब्धि मिली। इस वर्ल्ड रिकार्ड कार्यक्रम का प्रसारण ऑस्ट्रेलिया , कनाडा, न्यूजीलैंड, अमेरिका के स्थानीय चैनलों पर भी किया गया था। विश्व रिकॉर्ड द्वारा साहित्य गौरव सम्मान से अलंकृत किये जाने पर सुमित जोशी ‘राइटर’ ने समस्त बुलंदी टीम का आभार जताया है।