अल्मोड़ा: तहसील को मल्ला महल वापस लाने के आंदोलन को टैक्सी यूनियन का समर्थन परन्तु कल किसी भी प्रकार का चक्का जाम व टैक्सियों का संचालन बंद नहीं रहेगा- टैक्सी यूनियन महासचीव नीरज पवार

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। तहसील को पुनः मल्ला महल में स्थापित करने की मांग लगातार जारी है।

बाजार रहेगा बंद, टैक्सी रहेगी संचालित

जिसके बाद अब तहसील को लेकर नगर व्यापार मंडल और समस्त सामाजिक संगठन ने कल सोमवार 26/12/2022 दिसंबर को सम्पूर्ण व्यापारिक प्रतिष्ठान बंद करने का निर्णय लिया है‌। जिसमें कहां गया है कि अल्मोड़ा नगर की सभी बाजार सोमवार को बंद रहेगी। जिसमें फड़ एसोसियेशन के अध्यक्ष नवीन चंद्र ने भी बंद में अपना समर्थन दिया है। वहीं टैक्सी यूनियन के गणेश बिष्ट, नीरज पवार, अर्जुन सिंह, अनु भोज द्वारा खुला समर्थन इस आंदोलन को दिया गया है। लेकिन सोमवार को सभी टैक्सी ना चलाने के निर्णय पर समर्थन नहीं दिया है। तहसील को मल्ला महल वापस लाने के आंदोलन को टैक्सी यूनियन का समर्थन मिला है।

टैक्सी यूनियन महासचीव नीरज पवार ने कहा कि इस आंदोलन में किसी भी प्रकार का चक्का जाम व टैक्सियों का संचालन बंद नहीं होगा। साथ ही कहा कि रोजाना की भांति टैक्सी अपने गंतव्य तक जाएगी। साथ ही नीरज पवार कहा कि ऐसी भ्रामक खबरों को न फैलाएं और विश्वास न करें।

26 दिसंबर को आंदोलन

वहीं व्यापार मंडल समस्त व्यापारियों, समस्त फड़ व्यापारियों , ग्रामीण क्षेत्रों की जनप्रतिनिधि और जनता , सभी टैक्सी चालकों , सभी वार्ड के सभासद और अल्मोड़ा के संभ्रांत जनप्रतिधि और संभ्रांत जनता से से निवेदन किया है कि दिनांक 26/12/2022 सोमवार को प्रातः 12 बजे चौघानपाटा में उपस्थित रहे‌। चौघानपाटा में आम सभा और उसके बाद जुलूस को पूरे नगर के प्राचीन बाजार से मल्ला महल बाजार से होते हुए चौघानपाटा में लाया जाएगा‌। सभी की एक मांग है कि तहसील को मल्ला महल में लाया जाए।

यह लोग रहें उपस्थित-

बैठक में व्यापार मंडल के अध्यक्ष सुशील साह, उपाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद, प्रतेष पांडे, सचिव मयंक बिष्ट, महिला उपाध्यक्ष अनीता रावत, कोषाध्यक्ष कार्तिक साह, उपसचिव अमन नजोंन फड़ एसोसियेशन अध्यक्ष नवीन चंद्र और टैक्सी यूनियन के पदाधिकारी उपस्थित रहे।