डॉ0 अलकनन्दा अशोक अध्यक्ष उपवा उत्तराखण्ड* के मार्गदर्शन में उपवा जिलाध्यक्ष श्रीमती रितु राय के निर्देशन में उपवा अल्मोड़ा के तहत पुलिस परिवार की महिलाओं का प्रशिक्षण शिविर चल रहा है।
उपवा के तहत लगातार दिये जा रहे विभिन्न प्रशिक्षणों की हो रही सराहना
इस क्रम में जनपद अल्मोड़ा उपवा द्वारा पुलिस परिवार की महिलाओं को पुराने कपड़ों से बच्चों एवं बड़ों के लिए सर्दी के मौसम में पहनने के लिए गरम स्लीपर व साॅक्स बनाने का प्रशिक्षण दिया गया। जिसमें पुलिस परिवार की महिलाओं द्वारा बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया जा रहा है। उपवा के तहत लगातार दिये जा रहे विभिन्न प्रशिक्षणों की सराहना की जा रही है।