अल्मोड़ा: क्रिकेट मुकाबले में सोमेश्वर टीम रही विजयी, वड्यूडा इलेवन की टीम को 97 रनों से किया परास्त

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। यहां कसून क्रिकेट क्लब की ओर से क्रिकेट प्रतियोगिता जारी है। हवालबाग विकासखंड के कसून खेल मैदान में यह प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है।

मैन ऑफ द मैच का खिताब विजेता टीम के अजय रहें

जिसमें आज बुधवार को प्रतियोगिता के तहत वड्यूडा इलेवन और सोमेश्वर इलेवन के बीच मुकाबला खेला गया। जिसमें सोमेश्वर की टीम विजयी रही। इस प्रतियोगिता में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी सोमेश्वर इलेवन की टीम ने निर्धारित 12 ओवरों में 117 रन बनाये। जवालब में उतरी वड्यूडा इलेवन की टीम अपने पूरे विकेट खोकर मात्र 20 रनों में ही सीमट गई। सोमेश्वर की टीम ने 97 रनों ने शानदार जीत दर्ज की। मैन ऑफ द मैच का खिताब विजेता टीम के अजय को दिया गया।

यह लोग रहें मौजूद

इस मौके पर संतोष सिंह, सुंदर मटियानी, राहुल मटियानी, मनदीप, रितिक भोज, रोहन, हरेंद्र, पवन भोज समेत कई खेल प्रेमी मौजूद रहे।