अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। यहां प्रकाश इलेक्ट्रॉनिक्स कचहरी बाजार अल्मोड़ा ने नववर्ष पर एक कार्यक्रम आयोजित किया।
लक्की ड्रा के विजेताओं को किया पुरस्कृत

इस कार्यक्रम में वार्षिक लक्की ड्रा के विजेताओं को पुरस्कार वितरित किए गए। जिसमें लकी ड्रा के प्रथम पुरस्कार विजेता बसौली निवासी पूरन सिंह को एलईडी पूर्व पालिकाध्यक्ष शोभा जोशी, द्वितीय पुरस्कार विजेता एनटीडी निवासी कुंदन लाल को रेफ्रिजरेटर पूर्व दर्जा मंत्री ऐडवोकेट केवल सती,तृतीय पुरस्कार विजेता कसार देवी निवासी कृपाल सिंह बिष्ट को वाशिंग मशीन व्यापार मंडल अध्यक्ष सुशील शाह प्रदान की गई।
101 उपभोक्ताओं को दिए सांत्वना पुरस्कार
इस कार्यक्रम में अतिथि पूर्व पालिकाध्यक्ष शोभा जोशी, पूर्व दर्जा मंत्री ऐडवोकेट केवल सती, नगर व्यापार मंडल व्यापार मंडल अध्यक्ष सुशील शाह, व्यापार मंडल महिला उपाध्यक्ष अनीता रावत, विनोद वैष्णव,विनीत बिष्ट,कार्तिक शाह,अमन नज्जोंन,विद्या बिष्ट, शांति पंत,मीना भेसोरा,लता तिवारी किरण पंत, पूनम बोरा,रेनू बिष्ट, परितोष जोशी,पूरन रौतेला, गोपाल चम्यालके अलावा अन्य अतिथियों ने विजेताओं को पुरस्कार बांटे। इसके अलावा 101 उपभोक्ताओं को सांत्वना पुरस्कार भी प्रदान किए गए।