अल्मोड़ा से जुड़ी दुखद खबर सामने आई है। अल्मोड़ा के हवालबाग ब्लॉक मुख्यालय के समीप स्थित विवेकानंद कृषि अनुसंधान केंद्र के कर्मचारी की झुलसकर मौत हो गई।
हीटर की आग से मौत
मिली जानकारी के अनुसार गोविंद राम पुत्र दौलत राम उम्र लगभग 52 वर्ष ग्राम देवली, लोधिया अल्मोड़ा विवेकानंद कृषि अनुसंधान केंद्र हवालबाग में चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारी थे। रात में ठंड से बचने के लिए उन्होंने हीटर जलाया और हीटर बंद करना भूल गए। रात्रि में सोने के बाद कमरे में जले बिजली के हीटर से उनके बिस्तर में आग लग गई। जिसमें वह आग की चपेट में आ गये और बुरी तरह झुलस गये। जिसके बाद आनन-फानन में उन्हें जिला चिकित्सालय ले जाया गया जहां उन्होंने दम तोड़ दिया। इस घटना से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।