अल्मोड़ा से जुड़ी खबर है। अल्मोड़ा जिले में लगातार ठंड में इजाफा हो रहा है। सुबह-शाम की ठंड से हाल बेहाल हो से है।
आग की लपटों से धधक रहें जंगल
ऐसे में सर्दी के मौसम में कई जंगल धधक रहे हैं। जिसमें वन संपदा को काफी नुकसान हो रहा है। मिली जानकारी के अनुसार अल्मोड़ा के बिसरा, बिमोला, बाड़ेछीना के आसपास जंगल दो दिनों से धू-धूकर जल रहे हैं। यहां लगी आग से करीब पांच हेक्टेयर से अधिक जंगल जल चुके हैं। जिससे लाखों की संपदा जलकर खाक हो गई है। धुंध से बच्चों और बुजुर्गों की सेहत पर भी बुरा असर पड़ रहा है। हालात यह हैं कि क्षेत्र के कई बच्चे और बुजुर्ग सांस की बीमार से जूझने लगे हैं। जिससे लोगों को काफी परेशानियां झेलनी पड़ रही है।