अल्मोड़ा : बिजली कर्मी की एसटीएच में मौत, परिवार में मचा कोहराम

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा निवासी बिजलीकर्मी की एसटीएच हल्द्वानी में उपचार के दौरान मौत हो गई।

करंट लगने से झुलसा था बिजलीकर्मी

मिली जानकारी के अनुसार अल्मोड़ा जिले के स्यालीधार गांव मटेल निवासी विंदर कुमार (30) पुत्र देव राम अल्मोड़ा में ऊर्जा निगम के संविदाकर्मी थे। 26 दिसंबर को मटेला गांव में बिजली की लाइन में फॉल्ट आ गया था। सूचना मिलने पर विंदर ने मौके पर पहुंचकर फॉल्ट ठीक करने के लिए शटडाउन लिया था। जैसे विंदर लाइन ठीक करने में जुटा तार पर करंट आ गया। इससे वह बुरी तरह झुलस गए। जिसके बाद परिजन उन्हें अल्मोड़ा अस्पताल ले गए। जहां से उन्हें एसटीएच रेफर कर दिया गया। वहीं सोमवार को विंदर की मौत हो गई। इस घटना से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।