प्रदीप कुमार राय, एससएपी अल्मोड़ा द्वारा जनपद पुलिस की कमान संभालते ही पुलिस कर्मचारियों व उनके परिवार के कल्याण के लिए समय-समय पर मनोरंजन कार्यक्रम, प्रीत भोज आदि कार्यकम आयोजित किये जा रहे है।
माघ खिचड़ी का आयोजन
एसएसपी अल्मोड़ा द्वारा इस परम्परा को आगे बढाते हुए उत्तराखण्ड के लोक पर्व उत्तरायणी/मकर संक्रान्ति के अवसर पर पुलिस लाईन अल्मोड़ा के परेड ग्राउण्ड में माघ की खिचड़ी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रमों में पुलिस परिवार के साथ कुमाऊनी संगीत में सामूहिक नृत्य भी किया गया। एसएसपी व उनकी धर्मपत्नी को अपने बीच सामूहिक नृत्य करते देख पुलिस बल व उनके परिवार जन काफी उत्साहित हुए और उनकी सादगी व सरलता से गदगद दिखे। माघ की खिचड़ी सहभोज माघ की खिचड़ी सहभोज में एसएसपी अल्मोड़ा व उनकी धर्मपत्नी द्वारा उपस्थित समस्त पुलिस परिवार व पुलिस कार्मिकों के साथ जमीन में बैठकर खिचड़ी खाई।
ऐसे कार्यक्रम आयोजित कर उत्तराखण्ड की लोक संस्कृति को दिया जा रहा बढ़ावा
एसएसपी अल्मोड़ा द्वारा पुलिस कर्मियों व उनके परिजनों के मध्य ऐसे कार्यक्रम आयोजित कर उत्तराखण्ड की लोक संस्कृति को बढ़ावा दे रहे है, वही कर्मचारियों के बीच आपसी दूरी को कम कर नजदीकियां बढ़ाने का काम भी कर रहे है। माघ की खिचड़ी सहभोज का उद्देश्य सभी लोगों का आपस में बैठकर भोजन कर आपसी प्रेम व तालमेल को बढ़ाने के साथ-साथ सभी का मनोबल बढाने का है जिससे सभी के मन में अच्छी भावना जागृत हो सके और सभी अपने कर्तव्यों का पालन पूर्ण निष्ठा से कर देश सेवा में अपना योगदान दे सके। साथ ही में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के आयोजन से सभी के जीवन को तनावमुक्त बनाने का भी प्रयास किया गया।