अल्मोड़ा से जुड़ी खबर है। अल्मोड़ा नगर पालिका परिषद की ओर से दो दिवसीय उत्तरायणी महोत्सव का आयोजन किया गया।
दो दिनी उत्तरायणी महोत्सव का आयोजन
इस महोत्सव का रंगारंग कार्यक्रमों के साथ समापन हो गया है। रैमजे इंटर कॉलेज के सभागार में आयोजित महोत्सव का शुभारंभ मुख्य अतिथि डॉ. मधु मेहरा, विशिष्ट अतिथि वरिष्ठ रंगकर्मी त्रिभुवन गिरी महाराज और शिवराज बिष्ट ने किया। उन्होंने आयोजन समिति नगर पालिका परिषद की खूब प्रशंसा की।
महोत्सव में विभिन्न प्रतियोगिताओं ने मोहा मन
इस अवसर पर बच्चों की कला, महिलाओं की कुर्सी दौड़ और घुघुती माला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। वहीं महोत्सव में बच्चों ने छोलिया नृत्य की शानदार प्रस्तुति देकर कार्यक्रम में समा बांध दिया। मंगलवार को महोत्सव में विभिन्न प्रतियोगिताओं समेत हास्य नाटक लट्टू और लघु नाटिका रावण का शानदार मंचन ने दर्शकों का मन मोहा। विहान सांस्कृतिक टीम के कलाकारों ने कुमाऊंनी-गढ़वाली गीतों में लोक नृत्य की प्रस्तुति दी।
यह लोग रहें मौजूद
इस मौके पर पालिकाध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी, रंगकर्मी राजेंद्र तिवारी, अखिलेष थापा, डॉ. संतोष बिष्ट, दीपा साह, मनोज जोशी, हेम चंद्र तिवारी, दीपक वर्मा, अर्जुन बिष्ट, सौरभ वर्मा, विजय पांडे, दीप्ती सोनकर, आशा रावत समेत कई लोग मौजूद रहे।