अल्मोड़ा: आज चितई गोल्ज्यू मंदिर में माघ खिचड़ी का हुआ आयोजन, बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। आज न्याय के देवता चितई गोलू मंदिर में आज सोमवार को माघी खिचड़ी का भव्य आयोजन किया गया।

माघ खिचड़ी का आयोजन

जिसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। इस अवसर पर सैकड़ों श्रद्धालुओं ने माघी खिचड़ी का प्रसाद ग्रहण किया। इस भंडारे में महिलाएं, पुरुष और बच्चे आदि लोग शामिल हुए। हर साल यहां माघ खिचड़ी का आयोजन किया जाता है। जिसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल होते हैं।