अल्मोड़ा: उपनिरीक्षक से निरीक्षक पद पर पदोन्नति होने पर एसएसपी ने तीसरा स्टार लगाकर दी बधाई

पुलिस मुख्यालय उत्तराखण्ड, देहरादून द्वारा जारी की गई पदोन्नति सूची में जनपद अल्मोड़ा में नियुक्त उपनिरीक्षक राजेन्द्र सिंह बिष्ट को निरीक्षक पद पर पदोन्नति प्राप्त हुई है।

पुलिस ने दी शुभकामनाएं

आज दिनांक- 29.01.2023 को प्रदीप कुमार राय, एसएसपी अल्मोड़ा द्वारा जनपद अल्मोड़ा में नियुक्त उ0नि0 राजेन्द्र सिंह बिष्ट को उप निरीक्षक पद से निरीक्षक पद पर पदोन्नति प्राप्त होने पर उनके कंधे पर तीसरा स्टार लगाकर बधाई व शुभकामनाएं दी गई।