अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। मशरूम गर्ल के नाम से मशहूर प्रीति भंडारी ने अपना खुद का मशरूम फूड स्टाल खोला है।
मशरूम गर्ल की फूड स्टाल
प्रीती भंडारी ने चौघानपाटा में अपना मशरूम फूड स्टाल खोला है। उन्होंने नगर के चौघानपाटा में(जीआईसीसी स्कूल को जाने वाले मार्ग में हिलान्स आउटलेट) के पास अपना मशरूम फूड स्टाल खोला हुआ है। इसमें वह मशरूम मोमो, मशरूम शूप,मशरूम पकोड़े,मशरूम बर्गर बना रही हैं। उनके स्टाल पर बड़ी संख्या में लोग पंहुच रहे हैं।
कई पुरस्कारों से हुए सम्मानित
दरअसल प्रीति लंबे समय से मशरूम उत्पादन से जुड़ी हैं। वह कई पुरस्कार भी जीत चुकी हैं। अभी भी वह नगर के अफसर कालोनी में एक आउटलेट का संचालन कर रही हैं।