अल्मोड़ा: शॉर्ट सर्किट से टेंट हाउस के गोदाम में लगी आग, लाखों का सामान जलकर‌ राख

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। यहां सल्ट विकासखंड के हरड़ा बाजार में संचालित टेंट हाउस के गोदाम में अचानक आग लग गई। बताया जा रहा है कि ‌शॉर्ट सर्किट के चलते बीते शुक्रवार रात को यह हादसा हुआ।

गोदाम में लगी आग-

मिली जानकारी के अनुसार नेवल गांव निवासी सुरेश ध्यानी की हरड़ा बाजार में किराये पर टेंट का गोदाम और ऑफिस संचालित था। बीते शुक्रवार देर रात गोदाम में रखे टेंट के सामान में अचानक शॉर्ट सर्किट के चलते आग लग गई। गोदाम से आग की लपटें उठती देख आसपास के लोगों ने गोदाम मालिक को सूचना दी। जिसके बाद गोदाम मालिक ने तुरंत मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाने में जुट गये। लेकिन आग की लपटे इतनी भयानक थी कि आग पर काबू पाना मुश्किल हो गया।

लाखों का सामान जलकर‌ राख-

जिसके बाद रानीखेत फायर सर्विस की टीम को आग की घटना की सूचना दी गई। मौके पर पहुंची फायर सर्विस की टीम ने घंटों की मशक्कत के बाद आग पर किसी तरह काबू पाया। लेकिन तब तक लाखों रुपए का सामान जलकर राख हो गया। जिसमें लगभग 10 लाख का सामान जलने‌ का अनुमान है।