अल्मोड़ा: दुग्ध संघ के कर्मियों ने नए प्रधान प्रबंधक का किया विरोध

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। दुग्ध संघ में तैनात कर्मियों ने विरोध शुरू किया है। कर्मियों ने नए प्रधान प्रबंधक का विरोध करते हुए कार्य बहिष्कार किया।

दुग्ध संघ के कर्मियों का प्रदर्शन

जिस पर कल शुक्रवार को दुग्ध संघ में तैनात 100 से अधिक कर्मियों ने कार्य बहिष्कार करते हुए प्रदर्शन किया। उन्होंने पूरे दिन कार्यबहिष्कार किया। जिससे काम प्रभावित हुआ। उन्होंने कहा पिथौरागढ़ के दुग्ध संघ प्रबंधक को स्थानांतरित कर यहां प्रधान प्रबंधक पद पर तैनाती के आदेश जारी हुए हैं। साथ ही उनके खिलाफ साइलेज घोटाला व अन्य वित्तीय अनियमितताओं की जांच चल रही है। ऐसे कर्मी को अल्मोड़ा में प्रधान प्रबंधक का चार्ज देना गलत है। कर्मियों ने कहा हमें ऐसे प्रधान प्रबंधक नहीं चाहिए, जिन पर घोटाले के आरोप लगे हों और उनकी जांच रही हो। साथ ही उनके स्थानांतरण का आदेश निरस्त होना चाहिए।